विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2018

दिल्‍ली : एमसीडी द्वारा चलाए जा रहे सीलिंग अभियान के खिलाफ व्यापारी निकालेंगे कटोरा मार्च

सीटीआई के संयोजक बृजेश गोयल और महासचिव रमेश आहूजा ने बताया कि नोटबंदी और जीएसटी की मार से पहले से ही व्यापारी त्रस्त थे, अब एमसीडी द्वारा हो रही सीलिंग ने व्यापारियों की रोजी रोटी खत्म करके उन्हें सड़क पर ला दिया है.

दिल्‍ली : एमसीडी द्वारा चलाए जा रहे सीलिंग अभियान के खिलाफ व्यापारी निकालेंगे कटोरा मार्च
फाइल फोटो
नई दिल्‍ली: दिल्ली में एमसीडी द्वारा चलाए जा रहे सीलिंग अभियान के खिलाफ मंगलवार को होने वाले दिल्ली बंद के दौरान व्यापारी हाथों में कटोरा लेकर पैदल मार्च करेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे. इसका आयोजन चैम्बर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) की ओर से किया जायेगा. सीटीआई के संयोजक बृजेश गोयल और महासचिव रमेश आहूजा ने बताया कि नोटबंदी और जीएसटी की मार से पहले से ही व्यापारी त्रस्त थे, अब एमसीडी द्वारा हो रही सीलिंग ने व्यापारियों की रोजी रोटी खत्म करके उन्हें सड़क पर ला दिया है. इसलिए दिल्ली के तमाम बाजारों के व्यापारी करोल बाग में इकट्ठा होंगे और हाथों में कटोरा लेकर विरोध मार्च निकालेंगे. मंगलवार को दिल्ली के 100 से अधिक बाजारों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.

बृजेश गोयल ने बताया कि सीटीआई के दिल्ली बंद को 400 से अधिक ट्रेड एसोसिएशन्स का समर्थन हासिल है. चांदनी चौक, सदर बाजार, कशमीरी गेट, खारी बावली, नया बाजार, चावड़ी बाजार, करोल बाग, गांधी नगर, भागीरथ प्लेस, कनॉट प्लेस आदि दिल्ली के सभी बाजार बंद रहेंगे. इसके अलावा दिल्ली के इंडस्ट्रियल एरिया और बजट होटल भी मंगलवार को बंद रहेंगे.

VIDEO: दिल्‍ली के मुखर्जी नगर इलाके में कोचिंग पर सीलिंग की मार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com