विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2018

दिल्ली : जेएनयू के प्रोफेसर पर छात्रा के साथ मारपीट करने का आरोप

दोनों पक्षों ने वसंत कुंज मार्ग पुलिस स्टेशन में एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया

दिल्ली : जेएनयू के प्रोफेसर पर छात्रा के साथ मारपीट करने का आरोप
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर पर अनिवार्य उपस्थिति के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक रूप से विश्वविद्यालय की एक छात्रा के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने वसंत कुंज मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है. छात्रों के एक समूह ने कक्षा में 75 फीसदी अनिवार्य उपस्थिति वाले जेएनयू प्रशासन के सर्कुलर का विरोध करते हुए कई स्कूलों के प्रवेश द्वार को बंद कर दिया था.

VIDEO : वाइस चांसलर के खिलाफ जनसुनवाई

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सेंटर ऑफ स्टडीज इन साइंस पॉलिसी के एक प्रोफेसर ने एक छात्रा के साथ ‘हिंसक’ तरीके से मारपीट की, जब वह प्रोफेसर से बात करने की कोशिश कर रही थी.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com