विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2017

दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने किया हेलीकॉप्टर से पानी के छिड़काव का फैसला

दिल्ली सरकार ने खतरनाक स्तर तक पहुंच चुके प्रदूषण से निपटने के उद्देश्य से शहर में पानी का छिड़काव करने के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया पर काम करने का फैसला किया है.

दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने किया हेलीकॉप्टर से पानी के छिड़काव का फैसला
प्रतीकात्मक फोटो
  • दिल्ली में हेलीकॉप्टर से होगा पानी का छिड़काव
  • दिल्ली सरकार ने लिया फैसला
  • पवन हंस से बातचीत कर रही है दिल्ली सरकार
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने खतरनाक स्तर तक पहुंच चुके प्रदूषण से निपटने के उद्देश्य से शहर में पानी का छिड़काव करने के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया पर काम करने का फैसला किया है. पानी के छिड़काव से पार्टिकुलेट मैटर की समस्या पर काबू पाया जा सकेगा. पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि उन्होंने पानी के हवाई छिड़काव की व्यवहार्यता का पता लगाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा देने वाली कंपनी पवन हंस और केन्द्र के सभी संबंधित विभागों के साथ एक बैठक की.

यह भी पढ़ें: दिल्‍ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के मामले में सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई

हुसैन ने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा, ‘पानी के छिड़काव की व्यवहार्यता का पता लगाने के लिये पवन हंस और केन्द्र के सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक की. इसे शुरू करने के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया पर काम करने का फैसला किया.’ 

VIDEO: एनजीटी ने प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली सरकार को लगाई फटकार
दिल्ली सरकार हवा में पार्टिकुलेट मैटर की समस्या को नियंत्रित करने के लिए शहर में हेलीकाप्टरों से पानी का छिड़काव करने के बारे में पवन हंस से बातचीत कर रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Government, Delhi Pollution
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com