बीमार बच्चों को सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया है.
नई दिल्ली:
दिल्ली के नरेला में एक सरकारी स्कूल में मिड डे मिल खाने के बाद 25 से अधिक छात्र बीमार पड़ गए. उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'मिड डे मिल खाने के बाद करीब 26 छात्रों के बीमार पड़ जाने की हमें सूचना मिली. उन्हें सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया है.'
यह भी पढ़ें : मिड डे मील में मिला बिच्छू, 39 बच्चे बीमार पड़े
अस्पताल प्रशासन के अनुसार बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत की थी. एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया, 'सभी छात्रों की हालत स्थिर है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की उम्मीद है.' बता दें कि मध्याह्न भोजन मिड डे मिल खाने के बाद बच्चों के बीमार पड़ने की यह हफ्ते भर के अंदर दूसरी घटना है.
VIDEO : मिड डे मील के बाद नदी का पानी पीते हैं छात्र
इससे पहले, पूर्वी दिल्ली के खिचड़ीपुर में दिल्ली सरकार के एक विद्यालय में शनिवार को मिड डे मिल खाने के बाद दो छात्रायें बीमार हो गईं थीं.
(इनपुट : भाषा)
Delhi: 26 students fall ill after consuming mid day meal at a State Government school in Narela.
— ANI (@ANI) July 11, 2018
यह भी पढ़ें : मिड डे मील में मिला बिच्छू, 39 बच्चे बीमार पड़े
अस्पताल प्रशासन के अनुसार बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत की थी. एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया, 'सभी छात्रों की हालत स्थिर है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की उम्मीद है.' बता दें कि मध्याह्न भोजन मिड डे मिल खाने के बाद बच्चों के बीमार पड़ने की यह हफ्ते भर के अंदर दूसरी घटना है.
VIDEO : मिड डे मील के बाद नदी का पानी पीते हैं छात्र
इससे पहले, पूर्वी दिल्ली के खिचड़ीपुर में दिल्ली सरकार के एक विद्यालय में शनिवार को मिड डे मिल खाने के बाद दो छात्रायें बीमार हो गईं थीं.
(इनपुट : भाषा)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं