पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
नई दिल्ली:
शहरों में अमीर परिवारों के लड़कों का शराब पीकर गाड़ी चलाना और टक्कर मारने की घटनाएं आम हो गई हैं. दिल्ली में भी ऐसा ही एक ही मामला सामने आया है. जहां पूर्व डीजीपी और तिहाड़ के पूर्व डीजी अजय अग्रवाल के ड्राइवर महिपाल सिंह ने उन्हें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन लेने जा रहा था. तभी रंजीत सिंह फ्लाईओवर पर चढ़ने ही वाले थे कि कनॉट प्लेस की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार मर्सडीज कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. इससे मर्सडीज कार के एयर बैलून खुल गए. पुलिस के मुताबिक मर्सडीज कार को 19 साल का ध्रुव बागला चला रहा था. उसके साथ 20 साल का दोस्त करन जैन भी बैठा हुआ था. दोनों लड़कों ने शराब पी हुई थी और उन्होंने रेड लाइट भी जम्प की थी. इस हादसे में स्विफ्ट कार में बैठे महिपाल को मामूली चोटें आयीं. पुलिस ने ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया है.
यह भी पढ़ें : बीजेपी एमएलए अवतार सिंह भड़ाना के बेटे की कंपनी के नाम से रजिस्टर पोर्श कार ने मारी टक्कर
Video : स्वाइन फ्लू का क्या है इलाज
यह भी पढ़ें : बीजेपी एमएलए अवतार सिंह भड़ाना के बेटे की कंपनी के नाम से रजिस्टर पोर्श कार ने मारी टक्कर
Video : स्वाइन फ्लू का क्या है इलाज