विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2017

विरासती स्थानों में सूरज डूबने के बाद गतिविधियां आयोजित करनी चाहिए : पर्यटन मंत्री

‘पर्यटन पर्व’ 20 दिन का कार्यक्रम हैं जिसमें भारत के पर्यटन का जश्न मनाया जाएगा.

विरासती स्थानों में सूरज डूबने के बाद गतिविधियां आयोजित करनी चाहिए : पर्यटन मंत्री
केंद्रीय पर्यटन मंत्री के जे अलफोन्स (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: केंद्रीय पर्यटन मंत्री के जे अलफोन्स ने गुरुवार को कहा कि संस्कृति मंत्रालय को सूरज डूबने के बाद विरासत स्थलों को खुला रखने के विचार तलाशने चाहिए और गतिविधियां आयोजित करनी चाहिए ताकि आने वाले इनको उत्सुकता से देख सकें. मंत्रालय के महत्वाकांक्षी ‘पर्यटन पर्व’ लांच करने के कार्यक्रम में अलफोन्स ने कहा कि भारत में बहुत ज्यादा विविधता होने के बावजूद विदेश से आने वाले सैलानियों की संख्या निराशाजनक है. ‘पर्यटन पर्व’ 20 दिन का कार्यक्रम हैं जिसमें भारत के पर्यटन का जश्न मनाया जाएगा.

यह भी पढ़ें : ताजमहल को भी ‘साम्प्रदायिकता के चश्मे’ से देख रहे हैं योगी : रालोद

उन्होंने कहा कि कई विरासत स्थलों पर अवसंरचना और मनोरंजन की कमी है. इस वजह से सैलानी नहीं आते हैं. उन्होंने कहा कि करीब 2,00,000 होटल कमरों की कमी है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com