विज्ञापन
This Article is From May 01, 2018

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के तीनों नगर निगमों में विपक्ष के नेता बदले

आम आदमी पार्टी ने नगर निगमों के पार्षदों से किया गया नेतृत्व में वक्त-वक्त पर बदलाव करने का वादा पूरा किया

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के तीनों नगर निगमों में विपक्ष के नेता बदले
प्रतीकात्मक फोटो.
  • अनिल लकडा को उत्तरी दिल्ली नगर निगम में विपक्ष का नेता बनाया गया
  • प्रवीण कुमार राजपूत दक्षिण दिल्ली नगर निगम में प्रतिपक्ष के नेता होंगे
  • पूर्वी दिल्ली नगर निगम में कुलदीप कुमार को विपक्ष का नेता नियुक्त किया
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने सोमवार को कहा कि उसने दिल्ली की तीनों नगर निगमों में विपक्ष के नए नेता नियुक्त किए हैं. उत्तर दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा है.

पार्टी ने बताया कि अनिल लकडा को उत्तरी दिल्ली नगर निगम में विपक्ष का नेता बनाया गया है जबकि प्रवीण कुमार राजपूत दक्षिण दिल्ली नगर निगम में प्रतिपक्ष के नेता होंगे. वहीं पूर्वी दिल्ली नगर निगम में कुलदीप कुमार को विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया है.

VIDEO : पद से हटाए गए कुमार विश्वास

आप प्रवक्ता दिलीप पांडे ने कहा कि पार्टी ने दिल्ली नगर निगमों के अपने पार्षदों से वायदा किया था कि नेतृत्व में वक्त-वक्त पर बदलाव किए जाएंगे. नई नियुक्तियां कर उसी वायदे को पूरा किया गया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aam Aadmi Party (AAP)
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com