विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2020

Delhi Violence: IB कर्मी अंकित शर्मा हत्याकांड में 5 और गिरफ्तार, चांद बाग और मुस्तफाबाद के रहने वाले हैं आरोपी

Delhi Violence: फिलहाल मामले में दो और आरोपियों के स्केच बनाए जा रहे हैं जिनकी तलाश जारी है. AAP से निकाले गए पार्षद ताहिर हुसैन से पूछताछ चल रही.

Delhi Violence: IB कर्मी अंकित शर्मा हत्याकांड में 5 और गिरफ्तार, चांद बाग और मुस्तफाबाद के रहने वाले हैं आरोपी
अंकित शर्मा हत्याकांड मामले में पांच और लोगों की गिरफ्तारी की गई है.
  • आईबी कर्मी अंकित शर्मा की हत्या मामले में 5 और लोग गिरफ्तार
  • चांद बाग और मुस्तफाबाद से गिरफ्तार किए गए आरोपी
  • ताहिर हुसैन की भी जल्द होगी गिरफ्तारी
नई दिल्ली:

Delhi Violence: दिल्‍ली दंगों के दौरान आईबी कर्मी अंकित शर्मा (Ankit Sharma) की हत्‍या मामले में 5 और लोगों की गिरफ्तारी की गई है. आरोपियों के नाम फिरोज, जावेद, गुलफाम और शोएब हैं जो कि चाँद बाग के रहने वाले हैं. साथ ही अनस नाम के एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है जो कि मुस्तफाबाद का रहने वाला है. इससे पहले मामले में सलमान नाम के आरोपी को पकड़ा गया था. अब तक अंकित हत्याकांड में कुल 6 गिरफ्तार किए गए हैं. सभी आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज और लोकल इनपुट के जरिए की गई. बता दें कि अंकित हत्याकांड को करीब 10 से 12 लोगों ने मिलकरअंजाम दिया था.

फिलहाल मामले में दो और आरोपियों के स्केच बनाए जा रहे हैं जिनकी तलाश जारी है. AAP से निकाले गए पार्षद ताहिर हुसैन से पूछताछ चल रही. माना जा रहा है कि ताहिर की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. इससे पहले चांद बाग केस में ताहिर की गिरफ्तारी की गई थी.

पुलिस का कहना है कि उन्हें हिंसा मामालों को लेकर 2,162 वीडियो फुटेज जनता से मिली हैं. जिसमें से 1330 वीडियो फुटेज अहम है. पुलिस के मुताबिक वीडियो से जांच में मदद मिलेगी. फिलहाल अंकित हत्याकांड में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के लिए जांच जारी है.

दिल्ली हिंसा में मारे गये IB अफसर अंकित के परिजनों ने मांगा इंसाफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Riots, Ankit Sharma Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com