अगस्त के पहले चार दिन में मलेरिया के कम से कम 21 मामले दर्ज किये गये.
- बारिश के साथ ही मच्छरों का प्रकोप
- दिल्ली सहित देश में बढ़ी मरीजों की संख्या
- 22 जुलाई तक 30 लोगों की डेंगू से मौत
नई दिल्ली:
दिल्ली में अगस्त के पहले चार दिन में मलेरिया के कम से कम 21 मामले दर्ज किये गये, जिससे इस बार मच्छर जनित बीमारी से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 109 हो गयी. नगरपालिका की आज जारी रिपोर्ट में यह जानकारी मिली. दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार फरवरी में मलेरिया के दो मामले रिपोर्ट किये गये, अप्रैल और मार्च में एक-एक और मई में 17, जून में 25, जुलाई में 42 और चार अगस्त तक 21 मामले दर्ज किये गये. नगर निगम शहर में मच्छर जनित बीमारियों पर आंकड़ा सूचीबद्ध करता है. इस बार डेंगू के कुल 56 मामलों में से सात मामले चार अगस्त तक दर्ज किये गये. जनवरी में छह, फरवरी में तीन, मार्च में एक, अप्रैल में दो, मई में 10, जून में आठ और जुलाई में 19 मामले दर्ज किये गये. पिछले सप्ताह चिकनगुनिया के दो नये मामले रिपोर्ट किये गये। इन्हें मिलाकर इस बार चिकनगुनिया से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 37 हो गयी.
नंगे पैर ना चले और हरी सब्जियां उबालकर खाएं, जानिए मॉनसून में बीमारियों से बचने के आसान तरीके
वहीं पूरे देश भर में 14 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इस साल 22 जुलाई तक 30 लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है. नेशनल वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम (एनवीबीडीसीपी) के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत देश भर में 14,233 मामले सामने आए हैं. केरल में 22 जुलाई तक 2897 मामले सामने आए, जबकि इस बीमारी से 21 लोगों की मौत हुई.
रिपोर्ट में खुलासा: डेंगू से मरने वाली 7 वर्षीय बच्ची के पिता को फोर्टिस अस्पताल ने दिया 700% का ज्यादा बिल
कर्नाटक में करीब 1903 मामले अब तक सामने आ चुके हैं. राज्य में डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है. एनवीबीडीसीपी के आंकड़े के मुताबिक सास 2017 में देश भर में डेंगू के एक लाख 88 हजार 401 लोग प्रभावित हुए थे और 325 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई थी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने दिल्ली सहित 20 राज्यों के प्रधान सचिवों के साथ 27 अप्रैल को इस मसले पर समीक्षा बैठक की थी. डाक्टरों ने लोगों को सभी एहतियात बरतने के लिये कहा जैसे कि पूरी बाजू के कपड़े पहनें और अपने घरों में मच्छर को नहीं पनपने दें.
डॉक्टर्स ऑन कॉल : वायरस से फैलता है डेंगू और चिकुनगुनिया, जानें बचाव के उपाय
बुखार आ जाये तो क्या करें
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

- बुखार आने के बाद तुरंत डॉक्टर से मिलें. मेडिकल स्टोर से बिलकुल दवा न खाएं.
- उबला हुआ पानी ठंडा करके खूब पियें और उसमें ग्लूकोज और इलेक्ट्रॉल भी डाल सकते हैं.
- रात में पंखा चलाकर सोयें. कूलर-एसी का इस्तेमाल बंद कर दें.
- आसपास पानी न इकट्ठा होने दें. नालियों में कीटनाशक का छिड़काव करें.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Dengue In Delhi