विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2018

Whatsapp पर वीडियो चैट करते वक्त बिहार के लड़के ने गर्लफ्रेंड के सामने खुद को मारी गोली

परीक्षा में फेल होने की वजह से रिलेशनशिप तोड़ना चाहता था युवक

Whatsapp पर वीडियो चैट करते वक्त बिहार के लड़के ने गर्लफ्रेंड के सामने खुद को मारी गोली
प्रतीकात्मक चित्र
  • सोमवार को घर से ही कर रहा था गर्लफ्रेंड से बात
  • पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
  • गर्लफ्रेंड से भी पूछताछ कर रही है पुलिस
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: पटना में एक लड़के को अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए व्हाट्सएप के वीडियो कॉल पर पिस्तौल निकालना महंगा पड़ गया.अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के चक्कर में युवक से गलती से गोली चल गई जिसमें उसकी मौके पर मौत हो गई. घटना पटना के बेउर इलाके की है. पुलिस ने फिलहाल पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: शादी से पहले EX-बॉयफ्रेंड करता था ब्लैकमेल, दुल्हन ने जहर पीते हुए वीडियो बनाया और...

पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय बंटी सोमवार को अपने घर के अंदर ही मृत पाया गया. उसके सिर में गोली लगी थी. मामले की शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना से कुछ समय पहले तक वह अपनी गर्लफ्रेंड से व्हाट्सएप वीडियो चैट पर बात कर रहा था. इसी दौरान यह हादसा हुआ है. जांच में पता चला है कि मृतक युवक के परीक्षा में फेल होने की वजह से उसके अभिभावक उसे अपनी गर्लफ्रेंड से रिलेशनशिप तोड़ने को कह रहे थे.

यह भी पढ़ें: यूपी में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, एक के बाद एक हो रही हैं घटनाएं

इसी बात को लेकर मृतक लड़के ने उस दिन अपनी गर्लफ्रेंड को कॉल किया था. बातचीत के दौरान ही लड़के ने उसे इंप्रेस करने के चक्कर में घर में रखी ऑटोमेटिक पिस्तौल निकाली और अपनी कनपटी पर लगा ली. इस दौरान वह लड़की को बार-बार धमकी देता रहा कि वह खुद को गोली मार लेगा. हालांकि इस दौरान उसकी गर्लफ्रेंड ने उससे पिस्तौल से गोली निकालने की लिए भी कहा, लेकिन युवक को लगा कि उस पिस्तौल में गोली नहीं है. 

VIDEO: एमआरआई मशीन की चपेट में आने से युवक की मौत


इसी दौरान गलती से उससे गोली चल गई जिसमें उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.पुलिस फिलहाल उसकी गर्लफ्रेंड से भी इस मामले में पूछताछ कर रही है. पुलिस ने घटनास्थल से वह पिस्तौल भी बरामद कर ली है जिससे फायरिंग हुई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com