- यूपी में महिला को जिंदा जलाने की कोशिश.
- महिला का शरीर 60 फीसदी जल चुका है.
- हालांकि, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में रविवार को दो लोगों ने एक महिला को कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया. हालांकि, महिला की जान बच गई. हैरान करने वाली बात है कि 28 साल की महिला ने दो बार पुलिस में शिकायत करने की कोशिश भी की, मगर स्थानीय पुलिस थाने के पुलिसवालों ने उसे वापस लौटा दिया. बताया जा रहा है कि महिला का शरीर 60 फीसदी जल चुका है और अभी वह सीतापुर के अस्पताल में गंभीर हालत में है.
उत्तर प्रदेश : चलती बस में महिला से छेड़छाड़ कर रहा था शख्स, पहचान पता चली तो उड़ गए होश, गिरफ्तार
हालांकि, दोनों आरोपी राजेश और रामू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ यौन शोषण और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने कहा कि काम में लापरवाही के चलते स्टेशन हाउस ऑफिसर यानी एसएचओ समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.
छात्राओं का आरोप- वार्डन मैडम रात को भूत की तरह कपड़े पहन करती हैं छेड़छाड़
इस मामले की जांच कर रहे लखनऊ जोन के सीनियर पुलिस अधिकारी सुजीत पांडे ने कहा कि ' दो लोगों ने शौचालय जाने के दौरान उसे आग लगा दी. पीड़ित महिला के बयान के अनुसार, 29 नवंबर को, उन दोनों ने उससे छेड़छाड़ करने की कोशिश की. महिला ने दो बार पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की मगर, पुलिसवालों ने इनकार कर दिया गया. काम में लापरवाही के लिए आरोपी पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है.'
यूपी के शाहजहांपुर में छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी को छत के नीचे फेंका
पीड़ित महिला के रिश्तेदारों ने रिपोर्टर्स से कहा कि जब वह अपने मां-बाप के घर जा रही थी, तब उसके साथ राजेश और रामू ने यौन शोषण किया. आरोपी उनके गांव के ही हैं. इससे पहले भी उन्होंने छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी, मगर उस वक्त वह बच निकलने में कामयाब रही थी.
यूपी के बिजनौर में छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने खुद को आग लगाकर जान दी
उसके परिवार ने आरोप लगाया कि जब वह आरोपी से छेड़छाड़ करने की कोशिश करने के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस स्टेशन गई, तो ड्यूटी पर तैनात पुलिस ने उसे वापस भेज दिया. अगले दिन उसके ससुराल वालों ने पुलिस कंट्रोल रूम यानी पीसीआर वैन को अपने घर पर बुलाया लेकिन फिर पुलिस ने उसे पुलिस स्टेशन जाने को कहा.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं