विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2020

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में बदमाशों ने दो भाइयों को गोली मारी, एक की मौत

गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना के सिरगिथा गांव में बदमाशों ने गोली मारकर विजय राम (46) की हत्या कर दी और उनके छोटे भाई प्रद्युम्न राम को गंभीर रूप से घायल कर दिया.

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में बदमाशों ने दो भाइयों को गोली मारी, एक की मौत
प्रतीकात्मक फोटो.
गाजीपुर (उत्तरप्रदेश):

गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना के सिरगिथा गांव में बदमाशों ने गोली मारकर विजय राम (46) की हत्या कर दी और उनके छोटे भाई प्रद्युम्न राम को गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस के अनुसार, शादियाबाद थाना क्षेत्र के कुकुड़ा गांव निवासी विजय राम रविवार को देर रात सिरगिथा बाजार में स्थित अपनी दुकान बंद करने के बाद मोटरसाइकिल से भाई प्रद्युम्न के साथ घर जा रहे थे. जब वह सिरगिथा गांव से गुजरे रहे थे तभी मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने दोनों भाइयों पर गोली चला दी. इससे विजय राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. प्रद्युम्न को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया.

पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने अस्पताल में प्रद्युम्न से मामले के बारे में पूछताछ की. डॉक्टरों ने प्रद्युम्न की हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए उसे वाराणसी के अस्पताल भेज दिया. नंदगंज के थाना प्रभारी विनय राय ने बताया कि दोषियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामले में जांच की जा रही है.  


 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com