प्रतीकात्मक चित्र
- कूड़े की टोकरी छू जाने पर दलित महिला की पिटाई की
- गर्भवती थी महिला, पिटाई के बाद हुई मौत
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में चोट
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:
खेतलपुर भंसोली गांव में कूड़े का टोकरा छू जाने पर दूसरी बिरादरी की महिला और उसके बेटे ने दलित गर्भवती की जमकर पिटाई कर दी. गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. मृतका के पति ने एफआईआर दर्ज कराई है.
सहकर्मी की हत्या कर शव फ्रीज में रखने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
खेतपुर भंसोली निवासी दिलीप द्वारा पुलिस को दी तहरीर के मुताबिक, उसकी गर्भवती पत्नी सावित्री बीती 20 अक्टूबर की शाम कूड़ा डालने घर के बाहर निकली थी. इसी दौरान गांव की दूसरी बिरादरी की एक महिला बेटे के साथ कहीं जा रही थी. सावित्री के हाथ में मौजूद कूड़े की टोकरी मां-बेटे से छू गई. इसी बात को लेकर उन दोनों ने सावित्री की जमकर पिटाई कर दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.
दिल्ली के मानसरोवर पार्क में खूनी खेल, एक ही परिवार की 4 महिलाओं समेत 5 लोगों की हत्या
घटना के बाद से सावित्री की हालत नाजुक बनी हुई थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. देहात कोतवाली पुलिस ने आरोपी अंजू व उसके बेटे रोहित के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, एससीएसटी एक्ट व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है. इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने बताया कि महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में चोट लगना बताया गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं