विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2018

उत्तर प्रदेश : दलित नाबालिग से गैंगरेप के 2 आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) पुवायां जितेंद्र सिंह ने बताया कि 'घटना 15 जनवरी की शाम की है.

उत्तर प्रदेश : दलित नाबालिग से गैंगरेप के 2 आरोपी गिरफ्तार  
प्रतीकात्मक फोटो.
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में नाबालिग दलित किशोरी को बंधक बनाकर दो दिनों तक गैंगरेप करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) पुवायां जितेंद्र सिंह ने बताया कि 'घटना 15 जनवरी की शाम की है. बंडा थाना क्षेत्र के गांव की एक दलित किशोरी को शौच के लिए जाते समय गांव के ही दो युवक आरिफ और आदिल अगवा कर ले गए और उसे बंधक बनाकर उसके साथ दो दिन तक दुष्कर्म करते रहे.'

यह भी पढ़ें : शाहजहांपुर में कोचिंग से आ रही नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, बनाया वीडियो

उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर शनिवार की शाम बंडा थाने में दोनों युवकों- आरिफ व आदिल के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट के अलावा अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम की संबंधित धाराओं में शनिवार को मुकदमा दर्ज गया था.

VIDEO : लखनऊ में 16 साल की लड़की से दो बार रेप


सीओ ने बताया, 'पीड़िता की चिकित्सीय जांच में गैंगरेप की पुष्टि होने के बाद थाना पुलिस ने रविवार देर शाम दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com