प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली:
अमेरिकी डॉलर बदलने के बहाने से लोगों को कथित तौर पर धोखा देने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि वशीम अल्वी नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि उसे 1.90 लाख रुपये का चूना लगाया गया है. उसने पुलिस को बताया कि सराय काले खान में उसकी मुलाकात राजू नामक व्यक्ति से हुई थी.
डीसीपी (शाहदरा) नूपुर प्रसाद ने बताया कि राजू ने वशीम को 20 डालर दिए और उसके एवज में भारतीय करेंसी मांगी. वशीम ने उसे भारतीय करेंसी दे दी. बाद में राजू ने उससे पूछा कि क्या वह 20 डॉलर के 1,134 नोटों के बदले दो लाख रुपये देगा. 21 मार्च को उसने 1.90 लाख रुपये दिए और राजू ने उसे एक पैकेट दिया. बाद में वशीम ने पाया कि उस पैकेट में डॉलर नहीं बल्कि साबुन था.
कॉल डिटेल और अन्य जांच के आधार पर आरोपी की पहचान 43 साल के कबाड़ कारोबारी मोहम्मद फजलू और 22 साल के उसके साथी अब्दुल रहमान के तौर पर हुई है जिन्हें 28 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
US Dollar, Allegations Of Cheating, Two Arrested