दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के एक हेड कांस्टेबल सहित तीन लोगों को गो तस्करी (Cow Smuggling) में शामिल होने के आरोप में हरियाणा (Haryana) के नूहं जिले से गिरफ्तार किया गया है.पुलिस ने शनिवार को बताया कि उनके पास से दो गाय और एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया है. तीनों को शहर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी अमित कुमार, राजस्थान के सवाई माधोपुर के योगेश कुमार मीणा और नूहं जिले के आमिर के तौर पर की गई है. पुलिस ने बताया कि मीणा दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल है और द्वारका के मोहन गार्डन थाने में पदस्थ है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार रात को ताउरू में भाजलाका गांव के पास एक वाहन को रोका तो उन्होंने पुलिसकर्मियों को देख कर वाहन को छोड़कर भागने की कोशिश की. वाहन में दो गायें थीं. पुलिस ने कुछ ही देर में तीनों को पकड़ लिया.सदर ताउरू थाने के प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा,‘‘ गिरफ्तार आरोपियों को शहर की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. आगे की जांच जारी है.''
ये भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं