दादरी पुलिस ने 12वीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है. थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक राम सेन सिंह ने बताया कि एक माह पूर्व दादरी से 12वीं कक्षा की छात्रा को अनुज नामक युवक अगवाकर ले गया था. इस मामले में छात्रा के पिता ने थाना दादरी में उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
यह भी पढ़ें : टीवी ऐक्ट्रेस बनाने का झांसा देकर नाबालिग छात्रा से कथित तौर पर रेप
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने पंजाब के अंबाला से अनुज को गिरफ्तार कर छात्रा को बरामद कर लिया है. उन्होंने बताया कि छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.
VIDEO : कोपर्डी रेप केस: कोर्ट ने दोषियों को सुनाई फांसी की सजा
आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं