विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2018

डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे छात्र की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत, फ्लैट में मिला शव

दिलशाद गार्डन में फ्लैट के अंदर डॉक्टर की पढ़ाई करने वाले एक छात्र का शव संदिग्ध हालात में मिला है.

डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे छात्र की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत, फ्लैट में मिला शव
प्रतीकात्मक फोटो
  • डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे छात्र की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत
  • दिलशाद गार्डन के एक फ्लैट में मिला शव
  • जीटीबी में एमडी फर्स्ट ईयर का छात्र था मृतक
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: दिलशाद गार्डन में फ्लैट के अंदर डॉक्टरी की पढ़ाई करने वाले एक छात्र का शव संदिग्ध हालात में मिला है. डॉक्टरी की पढ़ाई करने वाले इस छात्र का नाम शरत प्रभु बताया जा रहा है. मृतक छात्र जीटीबी में एमडी फर्स्ट ईयर का छात्र था. शरत अपने तीन दोस्तों के साथ एक फ्लैट में रह रहा था. शव के पास कुछ इंजेक्शन मिले हैं. शरत कोयम्बटूर का रहने वाला था और उसकी उम्र 28 साल की थी.

यह भी पढ़ें: अचानक खर्राटे लेने लगी 'डेड बॉडी', पोस्टमार्टम करने वाले भी हुए हैरान

इस संबंध में शरत के दोस्तों ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद वो अपने कमरे में सो गए थे. लेकिन अगली सुबह शरत बोहोशी की हालत में मिला.

VIDEO: इटावा में 15 साल के बेटे का शव कंधे पर ले जाने को मजबूर हुआ पिता

फिलहाल, मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com