यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने सोमवार रात बैंको से क्रेडिट फ्रॉड करने वाले गिरोह के सरगना सहित 4 लोगों को पकड़ा है. एसटीएफ ने इन लोगों को कविनगर थाना के अंतर्गत गिरफ्तार किया है. इस गिरोह के लोग ग्राहक को फोन करके ओटीपी ले लेते थे फिर उनके अकाउंट्स से पैसा Mobikwik के वॉलेट में पैसा ट्रांसफर कर लेते थे. उसके बाद ये पैसा कई अन्य अकाउंट्स में ट्रांसफर करके निकाल लिया जाता था. गिरफ़्तार किए गए इन लोगों के पास से कई बैंकों के क़रीब 50,000 ग्राहकों का डाटा बरामद हुआ है.
यह भी पढ़े: खुद को IPS अधिकारी बताकर महिलाओं के साथ करता था प्यार का नाटक
एसटीएफ ने जिन 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान बलदेव, संजीत, तपेस्वर और गजेंद्र शास्त्री के रूप में हुई है. इनमें बलदेव हापुड़ का रहने वाला है जबकि बाकि तीन लोग गाजियाबाद से संबंध रखते हैं. पूछताछ में पता चला है कि दिल्ली की एक डेटा मैनेज करने वाली कंपनी मनी मंत्रा में काम करने वाला शैलेंद्र नाम का एक शख्स अवैध तरीके से इस गिरोह को पैसे लेकर क्रेडिट कार्ड धारकों का डाटा बेचता है.
यह भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार होने से बचीं, जानें क्या है पूरा मामला
गिरफ्तार किए गए इन लोगों के पास से City bank, Icici, Axis bank,Indusind, RBL आदि बैंकों से सम्बंधित ग्राहकों का डाटा व कई अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए है। इस गिरोह के निशाने पर आर्मी के क्रेडिट कार्ड होल्डर भी थे. इन्ही लोगों द्वारा ठगे गए NDRF में नियुक्त एक उप निरीक्षक ने थाना कविनगर में मामला दर्ज कराया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं