विज्ञापन
This Article is From May 19, 2017

सौतेले पिता ने छह वर्षीय बेटी से बलात्कार किया, बच्ची की हालत गंभीर

दक्षिण दिल्ली के साकेत में हुई वारदात, दिल्ली महिला आयोग को सूचना मिलने पर हुई कार्रवाई

सौतेले पिता ने छह वर्षीय बेटी से बलात्कार किया, बच्ची की हालत गंभीर
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के साकेत में एक सौतेले पिता ने अपनी छह वर्षीय बेटी से कथित तौर पर बलात्कार किया जिसके बाद बच्ची एम्स में जिंदगी और मौत से जूझ रही है.

हरियाणा के रोहतक जिले में हाल में इसी तरह की घटना हुई थी. लड़की के अंदरूनी अंगों में जख्म आए हैं और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पड़ोस की महिला ने लड़की का खून बहते देखा और दिल्ली महिला आयोग को 181 नंबर पर सूचित किया. आयोग ने अपनी टीम भेजी और पुलिस को भी सूचित किया.

डीसीडब्ल्यू ने बयान जारी कर कहा, ‘‘जब हमारी टीम नाबालिग के घर पहुंची तो लड़की को दर्द से कराहते हुए और खून से लथपथ देखा. इस बीच पुलिस भी पहुंची और लड़की, उसके परिजन और डीसीडब्ल्यू को सूचित करने वाली महिला को थाने लेकर गई.’’

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com