प्रतीकात्मक फोटो.
- बच्ची उनरोड गांव में अपने नाना के घर आई थी
- आरोपी ने देर रात मासूम को उसके घर से अगवा किया
- दुष्कर्म करके गला घोंटकर बच्ची की हत्या कर दी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बाड़मेर:
राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले के गिराब थाना क्षेत्र में कल रात सात साल की बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई और शव को गांव के बाहर सूखे कुंए में डाल दिया गया.
बाड़मेर पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंगला ने बताया कि परिजनों की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपी उनरोड निवासी रशीद को हिरासत में ले लिया गया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
यह भी पढ़ें : चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार के आरोप में दो गिरफ्तार
थानाधिकारी पुष्पेन्द्र वर्मा ने बताया कि बच्ची उनरोड गांव में अपने नाना के घर आई थी. कल देर रात आरोपी ने मासूम को उसके घर से अगवा किया और गांव के बाहर सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करके गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.
VIDEO : हरियाणा में चार साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या
उन्होंने बताया कि आज सुबह बच्ची घर पर नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया. उन्होंने बताया कि परिजनों की नामजद शिकायत के आधार पर मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी रशीद को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं