- बोधगया में चोरों ने एसबीआई का एटीएम उड़ाया
- एटीएम काटकर 25 लाख रुपये चुरा ले गये चोर
- आसपास के मकानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले रही है पुलिस
बिहार के नक्सल प्रभावित गया (Gaya) जिले के बोधगया (Bodh Gaya) थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) का एक ATM काटकर 25 लाख रुपये चुरा लिए. बदमाशों ने ATM में लगे दो कैमरों को तोड़ दिया था. बोधगया के थाना प्रभारी मोहन प्रसाद ने शनिवार को कहा, 'बोधगया स्थित दोमुहान के पास कन्हैया मार्केट में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ATM को शुक्रवार की रात अपराधियों ने काट कर 25 लाख रुपये चुरा लिए.' उन्होंने बताया यह ATM सर्विलांस से कनेक्ट नहीं था और ना ही इसमें कोई गार्ड ही रखा गया था.
उन्होंने कहा कि एफ एसएल टीम को बुलाया गया है. साथ ही ATM के आसपास के मकानों पर लगे CCTV को खंगाला जा रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की तहकीकात की. बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी प्रारंभ कर दी है, परंतु पुलिस सूत्रों का दावा है कि अब तक कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं.
VIDEO: केंद्र सरकार ने तैयार किया वेब पोर्टल, चोरी हुए फोन की जानकारी देने पर हो जाएगा बेकार
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं