प्रतीकात्मक फोटो
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में शुक्रवार को हथियारबंद डकैतों ने दो घरों को लूटने के बाद एक दंपति को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आधा दर्जन डकैतों ने कायमगंज के दो घरों पर हमला कर आभूषण, चांदी के सामान और लाखों रुपयों की नकदी लेकर फरार हो गए. लूट के दौरान जब राशिद खान और उनकी पत्नी बदरुल निशा ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने उन्हें मार डाला. खान नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे.
उत्तर प्रदेश : वायुसेना के अधिकारी पर आईआईटी छात्रा ने लगाया बलात्कार का आरोप
आरोपियों ने भागने के लिए दंपति के बेटे फईम को ढाल बनाया था लेकिन बाद में उसे मैदान में छोड़कर फरार हो गए. पुलिस अधीक्षक मृगेंद्र सिंह ने हत्यारों को जल्द पकड़ने की प्रतिबद्धता जताई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं