विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2018

एक तरफा प्यार में टैक्सी ड्राइवर ने छात्रा को लगाई थी आग, इलाज के दौरान हुई मौत, मां को पड़ा दिल का दौरा

सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) के डॉक्टरों के अनुसार छात्रा को सबसे ज्यादा गहरे जख्म चेहरे और फेफड़े पर था.

एक तरफा प्यार में टैक्सी ड्राइवर ने छात्रा को लगाई थी आग, इलाज के दौरान हुई मौत, मां को पड़ा दिल का दौरा
प्रतीकात्मक चित्र
  • कॉलेज के बाहर आग के हवाले की गई थी लड़की
  • पुलिस ने आरोपी को घटना वाले दिन ही किया था गिरफ्तार
  • दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान छात्रा ने तोड़ा दम
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक हैराने करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक टैक्सी ड्राइवर ने एक कॉलेज छात्रा (College Student Ablaze) को पेट्रोल छींटकर सिर्फ इसलिए आग के हवाले कर दिया क्योंकि उसने आरोपी की बात नहीं मानी थी. इस घटना में पीड़ित छात्रा के शरीर का 77 फीसदी हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया था. उसे बाद में इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) में भर्ती कराया गया. जहां सोमवरा को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. छात्रा को गंभीर हालत में ऋषिकेश से दिल्ली लाया गया था. सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) के डॉक्टरों के अनुसार छात्रा को सबसे ज्यादा गहरे जख्म चेहरे और फेफड़े पर था. सूत्रों के अनुसार अपनी बेटी की मौत की खबर सुनने की वजह से मृतका की मां को दिल का दौरा पड़ा है. डॉक्टर फिलहाल उनका इलाज कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: घर में घुसकर नाबालिग से रेप की कोशिश, विरोध करने पर छात्रा को आग के हवाले किया

गौरतलब है कि ऋषिकेश पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी टैक्सी ड्राइवर पीड़िता का बीते कई दिनों से पीछा कर रहा था. इस दौरान उनसे उसके सामने कई बार प्रस्ताव रखा लेकिन हर पीड़िता ने हर बार उसे अपने से दूर रहने की बात कही. आखिरकार 16 दिसंबर को आरोपी चालक ने एक बार फिर पीड़िता से बात की लेकिन जब इस बार भी उसने उसकी बात नहीं मानी तो उसने पीड़िता पर पेट्रोल छिड़कर उसे आग के हवाले कर दिया. छात्रा की चीख पुकार सनने के बाद स्थानीय लोगों ने आग बुझाई और छात्रा को झुलसी हालत में ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया.

यह भी पढ़ें: परीक्षा में नकल करती पकड़ी गई छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, छात्रों ने किया हंगामा

एम्स में इलाज के दौरान जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेजा गया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था. इस मामले में पीड़िता के कॉलेज की अन्य छात्रा आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं. बता दें कि छात्रा को आग के हवाले करने का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले असम के नागांव जिले के धनियाभेती लालगंज गांव में एक नाबालिग बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार कर उसे आग के हवाले करने का मामला सामने आया था.

VIDEO: युवक ने खुदको किया आग के हवाले.

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया था कि जाकिर हुसैन और चार अन्य लोगों ने पांचवीं कक्षा की एक लड़की के साथ उस समय बलात्कार किया था,  जब वह अकेली घर लौट रही थी. उन्होंने बताया कि अपराध को अंजाम देने के बाद उन्होंने बच्ची पर मिट्टी का तेल डाल उसे आग के हवाले कर दिया था.बाद में पीड़िता ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com