(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- महिला को अस्पताल ले जाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है.
- महिला का पति कारोबार के कारण पिछले दो वर्षों से अमेरिका में रह रहा है.
- आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक महिला के साथ उसके पति के कारोबारी सहयोगी द्वारा कथित रूप से बलात्कार और हमला किया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 34 वर्षीय महिला का पति अपने कारोबार के कारण पिछले दो वर्षों से अमेरिका में रह रहा है. महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी अक्सर उसके घर आता रहता था. मंगलवार की शाम को वह उसके घर नशे की हालत में आया और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया. जब उसने विरोध किया तो उसने एक डंडे से उस पर हमला किया.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने उससे कथित रूप से बलात्कार किया और फिर डंडे से पिटाई की. आरोपी ने उसे इस घटना के बारे में किसी को भी नहीं बताने की धमकी दी.
यह भी पढ़ें : टीवी ऐक्ट्रेस बनाने का झांसा देकर नाबालिग छात्रा से कथित तौर पर रेप
अधिकारी ने बताया कि महिला ने पुलिस को सूचित किया और उसे अस्पताल ले जाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
VIDEO : लखनऊ में 16 साल की लड़की से दो बार रेप
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)