विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2018

मदरसा के मौलवी पर 12 वर्षीय नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला दर्ज

नांदेड के इतवारा पुलिस थाने में लड़की की मां की ओर से दर्ज कराई शिकायत के आधार पर बुधवार को माजलगांव के तीनों स्थानीय नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है.

मदरसा के मौलवी पर 12 वर्षीय नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला दर्ज
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • माजलगांव के तीनों स्थानीय नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है.
  • मौलवी की पहचान साबेर फारुखी के तौर पर हुई है.
  • नांदेड के इतवारा पुलिस थाने में लड़की की मां ने दर्ज कराई शिकायत.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नांदेड/ औरंगाबाद: नांदेड में एक मदरसे के मौलवी ने 12 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया, जबकि एक दूसरी नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की. नांदेड के एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि इसके बाद कथित तौर पर बलात्कार पीड़िता लड़की के गांव माजलगांव के तीन स्थानीय नेताओं ने आश्चर्यजनक तरीके से लड़की की मां पर मौलवी के खिलाफ शिकायत नहीं करने का दबाव बनाया. मौलवी की पहचान साबेर फारुखी के तौर पर हुई है. नांदेड के इतवारा पुलिस थाने में लड़की की मां की ओर से दर्ज कराई शिकायत के आधार पर बुधवार को माजलगांव के तीनों स्थानीय नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें : गाजियाबाद के सरकारी अस्‍पताल में डॉक्‍टर नहीं, दो दिन से नहीं हो सका गैंगरेप पीड़िता का मेडिकल

उनकी पहचान खलील पटेल, नवाब पटेल और इबरिश बागवान के रूप में हुई है. नवाब पटेल राकांपा की शहर इकाई का पूर्व अध्यक्ष है, जबकि बागवान एआईएमआईएम का माजलगांव तालुका का अध्यक्ष है. खलील पटेल पूर्व सभासद है.

VIDEO: निर्भया कांड के 5 साल : अब भी सुरक्षित नहीं महिलाएं​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com