विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2017

बीवी ने चाकू मारकर ले ली पति की जान, खाना बनाने में देरी को लेकर हुआ था झगड़ा

बीवी ने चाकू मारकर ले ली पति की जान, खाना बनाने में देरी को लेकर हुआ था झगड़ा
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
कानपुर: कानपुर शहर के ग्रामीण इलाके में खाना बनाने में देरी को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया जिसमें पत्नी ने पति की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया. घटना में पति की मौत हो गई और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ग्रामीण इलाके घाटमपुर के नेवड़ी कस्बे में मृतक प्रदीप विश्वकर्मा गारमेंट की दुकान चलाते थे. शुक्रवार शाम जब वह घर वापस लौटे तो पत्नी पूजा से खाना जल्दी बनाने को लेकर उनका झगड़ा हो गया और उन्होंने पूजा की पिटाई कर दी.

उन्होंने बताया कि गुस्से में पूजा ने सब्जी काटने वाले चाकू से प्रदीप (करीब 41 साल) की गर्दन पर कई वार कर दिये. प्रदीप बुरी तरह से घायल हो गया और खुद घर के पास प्राइवेट डाक्टर के क्लीनिक पहुंचा. उसकी हालत खराब देखकर डाक्टर ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस उसे एक सरकारी अस्पताल ले गयी जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस के मुताबिक पत्नी पूजा के खिलाफ प्रदीप के भाई ने हत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने पूजा को गिरफ्तार कर लिया है और प्रदीप का शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanpur, Husband's Murder, Wife Stabbed Husband, Quarrel Over Cooking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com