दिल्ली के पहाड़गंज और नबी करीम इलाके में चल रहे बारों पर मध्य दिल्ली पुलिस की ऑपरेशन यूनिट ने ऑपरेशन “विराम” के तहत छापेमारी की. इस दौरान 20 बारों में जांच हुई और इसके बाद बारों में डांस करने वाली 7 लड़कियों और 5 ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया. मध्य दिल्ली के डीसीपी संजय सेन के मुताबिक पहले बारों में पुलिस कर्मियों को नकली ग्राहक बनाकर भेजा गया. इसके बाद पता चला की पहाड़गंज के "जेम्स बार" में एक पार्टी है जिसमें लडकियां डांस कर रही हैं. फिर बाहर खड़ी टीम ने "जेम्स बार" में छापा मारा जहां 7 लड़कियों को डांस करते हुए पाया गया.
जानकारी के अनुसार डांस देखते और लड़कियों पर नोट उड़ाते हुए 5 ग्राहक भी पकड़े गए. बार के मालिक अखिलेश पाठक को पकड़ लिया गया. डांस कर रही सभी लड़कियां बालिग हैं, वो सिक्किम, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा की रहने वाली हैं. ग्राहक भी अलग अलग राज्यों से हैं जो कारोबार के सिलसिले में दिल्ली आए थे.
-
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
पूछताछ में पता चला डांस पार्टी हर रोज अलग अलग समय पर होती थी. पुलिस कर्मियों पर नजर रखने के लिए बाउंसरों को भी लगाया गया था. पुलिस छापे के दौरान बचने के लिए छत पर भागने का रास्ता भी था. लेकिन पुलिस कर्मी पहले से अंदर ग्राहकों के रूप में मौजूद थे, इसलिए वो भाग नहीं पाए. बार मालिक अखिलेश पाठक निवासी तिलक नगर दिल्ली लंबे समय से इस धंधे में है. उसके दिल्ली में कुछ और बार भी हैं , उसने बताया कि अन्य बार मालिकों की तरह उसे भी कोविड महामारी के कारण भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. नुकसान से उबरने के लिए उसने बार में डांस के लिए लड़कियों को बुलाना शुरू किया जिससे उसके ग्राहक बढ़ जाएं.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं