विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2018

जल्दी पैसे कमाने की चाहत ने मिस्टर दिल्ली को बनाया स्नैचर, पुलिस ने पहुंचाया जेल

गिरफ्तार आरोपी में से एक लाजपत नगर के एक मोबाइल शोरूम में नौकरी करता था.

जल्दी पैसे कमाने की चाहत ने मिस्टर दिल्ली को बनाया स्नैचर, पुलिस ने पहुंचाया जेल
गिरफ्तार आरोपी की फाइल फोटो
  • पैसे की तंगी की वजह से बने आरोपी
  • शोरूम में काम करता था एक आरोपी
  • पूछताछ के बाद दूसरे आरोपी को किया गया गिरफ्तार
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने फोन स्नैचिंग के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से कई मोबाइल फोन बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन सिंह और चेन कुमार के रूप में की गई है. पुलिस पूछताछ में अर्जुन ने बताया कि वह दो साल पहले मिस्टर दिल्ली चुना गया था. लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से वह आपराधिक घटनाओं में शामिल होने लगा. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना में शामिल दूसरा आरोपी लाजपत नगर में एक मोबाइल शोरूम में नौकरी करता था. 

यह भी पढ़ें: बांदा में हैवानियत की हद पार

दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि हमें रात करीब सवा ग्यारह बजे घटना की सूचना मिली. मौके पर पहुंचने के बाद हमारी टीम ने आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया. आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन पूछताछ के दौरान उसने घटना में शामिल होने के बात मान ली.

यह भी पढ़ें: दिहाड़ी मजदूर ने भरा 40 लाख का आईटी रिटर्न, पुलिस जांच में सामने आई ये सच्‍चाई

बाद में हमनें पहले आरोपी से पूछताछ के आधार पर ही उसके दूसरे साथी को मोदी मिल के पास से गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपी बीते कुछ महीनों से इलाके में सक्रिय थे.



बिश्वाल ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पूछताछ में ही बताया कि वह दो साल पहले मिस्टर दिल्ली के रूप में चुना जा चुका था. हालांकि पुलिस को अभी तक उसके इस दावे को साबित करने के लिए कोई दस्तावेज नहीं मिला है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com