गुरमीत राम रहीम की करीबी हनीप्रीत.
- पुलिस की हिरासत में है हनीप्रीत
- पुलिस ने बीती रात की पूछताछ
- 38 दिनों से फरार चल रही थी हनीप्रीत
नई दिल्ली:
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की करीबी रही हनीप्रीत को हरियाणा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद हनीप्रीत से कई घंटों तक पूछताछ की. पुलिस के हाथ क्या लगा क्या नहीं अभी यह साफ नहीं है, लेकिन पुलिस इन सवालों के जवाब के बाद ही कोर्ट में हनीप्रीत को रिमांड पर लेने का दावा करेगी. सूत्र बता रहे हैं कि पुलिस हनीप्रीत की 7 दिनों की रिमांड की मांग करेगी.
गिरफ्तार के बाद हनीप्रीत को पंचकूला के चंडीमंदिर थाने में रखा गया. उससे पूछताछ के लिए और पूरे मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है. पूछताछ के दौरान आईजी ममता सिंह और आईजी एएस चावला सवालों की एक लिस्ट लेकर अंदर पहुंचे. बातचीत को एक कैमरामैन रिकॉर्ड करता रहा.
यह भी पढ़ें : सरेंडर से पहले गुरमीत राम रहीम की करीबी हनीप्रीत को पुलिस ने आखिरकार कर ही लिया गिरफ्तार
हनीप्रीत से करीब साढ़े चार घंटे पूछताछ की गई. इसके बाद रात को खाना देने के बाद सारे बयानों को टेली किया गया.
VIDEO: हनीप्रीत गिरफ्तार
हनीप्रीत से पूछे गए सवालों की लिस्ट इस प्रकार है -
1. रोहतक की सुनारिया जेल से निकलने के बाद पुलिस के सामने क्यों नहीं आई?
2. पवन, आदित्य इंसां से आखिरी बार कब बात हुई, वो दोनो कहां हैं?
3. पंचकूला में दंगा करवाने के लिए कितने रुपये भेजे गए?
4. अहम रोल किनका था?
5. गुरमीत राम रहीम का दंगा करवाने में क्या रोल है?
6. डेरे की 45 मेंबरी कमेटी में शामिल लोगों का क्या रोल था?
7. क्या पुलिस रेड की जानकारी मिलती थी?
8. हां, तो किसके जरिए?
9. अगर नहीं, तो बाड़मेर, श्रीगंगानगर, गुरसर मोडिया, उदयपुर, यूपी, दिल्ली, गुरुग्राम से रेड से ठीक पहले कैसे निकल गई?

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Honeypreet, Haryana Police