विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2018

भोजपुर में हॉकर की गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ ने पुलिस जीप में लगाई आग

सुबह कोहरे का फायदा उठाकर की गई हॉकर की हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

भोजपुर में हॉकर की गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ ने पुलिस जीप में लगाई आग
पुलिस जीप की फाइल फोटो
  • तीन महीने पहले मृतक के भाई की भी हुई थी हत्या
  • कोहरे का फैयदा उठाकर हुई हत्या
  • पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे मौके पर
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला भोजपुर जिले का है. यहां बुधवार सुबह कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक अखबार के हॉकर की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने मृतक की पहचान जोगिंदर तत्वा के रूप में की है. इस घटना से गुस्साए लोगों ने पहले सड़क जाम किया और बाद में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की जीत में आग लगा दी. फिलहाल इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: 7 दिन 4 रेप, जींद के आरोपी का मिला शव

पुलिस के अनुसार घटना भोजपुर जिले के करनामेपुर थाना क्षेत्र की है. इलाके के लोगों ने घटना के विरोध में करनामेपुर थाने पर पथराव भी किया. इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए आरा से कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल के लिए निकले हैं. पुलिस के अधिकारियों के अनुसार आरोपियों ने इलाके में पड़ रहे कोहरे का फायदा उठाते हुए इस घटना को अंजाम दिया है.

VIDEO: थाने में हुई युवक की मौत


पुलिस फिलहाल घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. गौरतलब है कि इससे पहले मृतक जोगिंदर तत्वा के चचेरे भाई राजेंद्र तत्वा की भी तीन महीने पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com