विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2018

दिल्ली : NEET परीक्षा में पास नहीं हुआ तो 8वीं मंजिल से कूद गया अभ्यर्थी, मौत

राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) के 19 साल के अभ्यर्थी ने आज द्वारका के सेक्टर 12 की एक इमारत की आठवीं मंजिल से कूदकर कथित खुदकुशी कर ली.

दिल्ली : NEET परीक्षा में पास नहीं हुआ तो 8वीं मंजिल से कूद गया अभ्यर्थी, मौत
प्रतीकात्मक फोटो
  • 8वीं मंजिल से कूद गया नीट अभ्यर्थी
  • परीक्षा में पास नहीं हुआ तो उठाया यह कदम
  • उसका शव जमीन पर खून में लतपथ मिला
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) के 19 साल के अभ्यर्थी ने आज द्वारका के सेक्टर 12 की एक इमारत की आठवीं मंजिल से कूदकर कथित खुदकुशी कर ली. उसने यह कदम इस प्रवेश परीक्षा के नतीजे की घोषणा के बाद उठाया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस को शाम करीब सवा पांच बजे द्वारका के सेक्टर 12 की सनी वैली सीजीएचएस सोसायटी में खुदकुशी की खबर मिली. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली : UPSC की परीक्षा न दे पाने पर युवक ने की खुदकुशी

अधिकारी ने कहा कि प्रणव मेहंदीरत्ता इमारत से कूद गया. उसका शव जमीन पर खून में लतपथ मिला. उन्होंने कहा, ‘‘ आगे की जांच में खुलासा हुआ कि मृतक 2016 में बारहवीं कक्षा पास करने के बाद बीते दो साल से नीट परीक्षा दे रहा था. 

VIDEO: 1500 रुपये के चक्‍कर में गई बेटे की जान, पिता की हालात गंभीर
सोमवार दिन में नीट का नतीजा घोषित हुआ और वह परीक्षा में पास नहीं हो पाया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com