विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2017

उत्तर प्रदेश के चंदौली में घर में घुसकर नाबालिग से रेप, मामला दर्ज

पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

उत्तर प्रदेश के चंदौली में घर में घुसकर नाबालिग से रेप, मामला दर्ज
प्रतीकात्मक फोटो.
  • गांव के ही युवक पर ही आरोप
  • आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • पुलिस मामले की जांच कर रही
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली से एक नाबालिग दलित लड़की से रेप का मामला सामने आया है. गांव के ही एक युवक पर 15 वर्षीय दलित लड़की से घर में घुसकर मारपीट और रेप का आरोप है. मामला चंदौली जनपद के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र का है. पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

यह भी पढ़ें :  राजस्थान में दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्त से बाहर

जानकारी के मुताबिक सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के धानापुर इलाके के एक गांव में नाबालिग दलित किशोरी से गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया और भाग निकला. घटना की जानकारी होने पर किशोरी के परिजनों को दी. परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गांव के पिंटू तिवारी के खिलाफ दुष्कर्म और दूसरे भाई के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है.

VIDEO : स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रही नाबालिग लड़की से रेप


कोतवाल तेज बहादूर सिंह ने गुरुवार को बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है. दूसरे भाई के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. दोनों की तलाश की जा रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com