विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2018

युवती ने अपने दोस्त से मांगे पैसे तो आरोपी दोस्त ने कर दिया चाकू से ताबड़-तोड़ हमला

घटना से कुछ समय पहले तक नीतू और अनवर को इलाके में गस्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने जसोला गोल चक्कर के पास स्कूटी रोक कर बात करते देखा था.

युवती ने अपने दोस्त से मांगे पैसे तो आरोपी दोस्त ने कर दिया चाकू से ताबड़-तोड़ हमला
पीड़िता का फाइल फोटो
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के सरिता विहार इलाके में एक युवक ने अपनी एक महिला दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया. घटना में पीड़ित युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है. इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने पीड़िता की पहचान नीतू शर्मा के रूप में की है. वहीं आरोपी की पहचान 32 वर्षीय अनवर के रूप में की गई है. वहीं पुलिस ने घटना के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि अनवर और नीतू एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले के पहलुओं की भी जांच कर रही है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार घटना 11 अप्रैल के शाम की है. पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी युवक ने कुछ समय पहले युवती से कुछ पैसे उधार लिए थे. घटना वाले दिन जब युवती ने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे तो दोनों में पहले पैसे देने को लेकर बहस हुई और बाद में आरोपी ने युवती पर ताबड़-तोड़ 12 बार चाकू से हमला कर दिया.

यह भी पढ़ें: कठुआ और उन्नाव में गैंगरेप की घटना के विरोध में राहुल गांधी का इंडिया गेट पर कैंडल मार्च

गौरतलब है कि घटना से कुछ समय पहले तक नीतू और अनवर को इलाके में गस्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने जसोला गोल चक्कर के पास स्कूटी रोक कर बात करते देखा था. कुछ समय बाद जब गस्त कर रहे पुलिसकर्मी दोबारा उसी जगह पर वापस आए तो उन्हें यहां लोगों की भीड़ दिखी. पुलिस कर्मियों ने रुक कर देखा तो उन्हें नीतू गंभीर हालत में सड़क के किनारे गिरी मिली. उसपर कई बार चाकू से हमला किया गया था. बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने उसे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया. जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें: पूर्व कमांडो ने पैसों के लेनदेन को लेकर गांव के सरपंच की गोली मारकर हत्या की

अस्पताल ले जाने के दौरान ही नीतू ने पुलिसवालों को बताया कि उसपर अनवर नाम के युवक ने हमला किया है. इस मामले में पुलिस फिलहाल सभी कोणों की जांच कर रही है.

VIDEO: विधायक ने देर रात किया हंगामा.


पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला एक तरफा प्यार का लग रहा है. हालांकि जांच पूरी होने तक पुलिस अधिकारी हमले की वजह के बारे में कुछ कहने से बच रहे हैं. पुलिस के अनुसार नीतू शादीशुदा है और ग्रेटर-नोएडा में रहती है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com