विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2018

मुंह बोले मामा ने अपहरण और दुष्कर्म के बाद की मासूम बच्ची की हत्या

आरोपी बच्ची के परिवार का परिचित है. वह उसे मामा कहती थी और उसके साथ खेलती थी.

मुंह बोले मामा ने अपहरण और दुष्कर्म के बाद की मासूम बच्ची की हत्या
प्रतीकात्मक चित्र
इंदौर: सनसनीखेज घटनाक्रम में एक युवक ने चार वर्षीय बच्ची को अगवा करने के बाद उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी. बच्ची का शव अपहरण के करीब 40 घंटे बाद पुलिस थाने के पास शनिवार को मिला. पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणाचारी मिश्रा ने बताया कि आरोपी की पहचान हनी अठवाल (25) के रूप में हुई है. उसने द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में बच्ची को उसकी ट्यूशन की छुट्टी के बाद गुरुवार की शाम को अगवा किया. उन्होंने कहा कि आरोपी बच्ची के परिवार का परिचित है. वह उसे मामा कहती थी और उसके साथ खेलती थी.


इसके चलते वह उसके साथ चलने को राजी हो गयी. मिश्रा ने बताया कि बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गयी. बच्ची का शव कृष्णपुरा पुल के नीचे नाले के किनारे शनिवार को मिला. गौरतलब है कि यह शव जहां मिला, वह स्थान एमजी रोड पुलिस थाने के नजदीक है. डीआईजी ने बताया कि वारदात के बाद अठवाल फरार हो गया. आरोपी पर 20,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है. उसकी तलाश के लिये पांच स्थानों पर पुलिस की टीमें रवाना की गयी हैं. उन्होंने बताया कि आरोपी के नजदीकी रिश्तेदारों से भी उसके बारे में पूछताछ की जा रही है. (इनपुट भाषा से) 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com