विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2019

महिला ने भाई को वीडियो भेज कहा- पति उसे मार देगा, अगले दिन फंदे से लटकी मिली लाश

मृतक महिला ने घटना से पहले एक वीडियो बनाकर अपने भाई को भेजा था जिसमें उसने उसे बचा लेने की गुहार लगाई थी.

महिला ने भाई को वीडियो भेज कहा- पति उसे मार देगा, अगले दिन फंदे से लटकी मिली लाश
मोनिका की शादी राहुल गुप्ता नाम के शख्स के साथ हुई थी.
  • पति पर हत्या का आरोप
  • वीडियो भेजकर भाई से लगाई थी बचाने की गुहार
  • पुलिस कर रही है मामले की जांच
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हाथरस:

उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां कथित तौर एक पति ने अपनी ही पत्नी को फांसी लगाकर हत्या कर दी. मृतक मोनिका को इस बात का पहले से अंदाज था कि उसका पति राहुल उसकी हत्या कर सकता है. इसलिए उसने घटना से पहले एक वीडियो बनाकर अपने भाई को भेजा था जिसमें उसने उसे बचा लेने की गुहार लगाई थी, लेकिन इंटरनेट बंद होने के कारण भाई को वीडियो समय से नहीं मिल सका. मोनिका के भाई के फोन में जब इंटरनेट चालू हुआ तो उसे वीडियो मैसेज मिला. वह परेशान होकर आनन-फानन में बहन की पहुंचा लेकिन जब तक वह वहां पहुंचा हादसा हो चुका था. उसकी बहन का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था. 

कर्जे में डूबे युवक ने पहले की मासूम बेटियों और पत्नी की हत्या, फिर खुद झूला फांसी पर

मोनिका की शादी राहुल गुप्ता नाम के शख्स के साथ हुई थी. भाई को भेजे गए वीडियो में मोनिका ने रोते हुए अपने पति पर मार-पीट का आरोप लगाया है. उसने कहा कि उसका पति उसे रोज मारने की धमकी देता है, परेशान करता है और कभी भी उसकी हत्या कर सकता है. उसने भाई से जल्द से उसे बचा लेने के लिए कहा था. 

यूपी के पीलीभीत में रेप में नाकाम होने पर देवर ने केरोसिन छिड़ककर भाभी को लगाई आग

मोनिका के पिता ने उसके पति समेत ससुराल के पांच लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com