प्रतीकात्मक फोटो
कानपुर:
शहर के ग्रामीण इलाके संचेडी में सातवीं कक्षा के एक छात्र का शव एक प्लास्टिक फैक्ट्री के कक्ष में मिला. छात्र के हाथ रस्सी से बंधे थे. छात्र मंगलवार 11 अप्रैल को घर से लापता हुआ था. घर वालों का आरोप है कि छात्र की हत्या की गई. पुलिस इसे एक दुर्घटना मान रही है.
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि संचेडी के भीमसेन गांव के संतोष कुशवाहा का बेटा अंकुश (13) मंगलवार को अपनी मां को खाना देने के लिए गया था. उसकी मां प्लास्टिक का सामान बनाने वाली एक निजी फैक्ट्री में मजदूर थी. खाना देकर अंकुश वापस नहीं लौटा. घर वालो ने मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. कल शाम फैक्ट्री के चैंबर के पानी में अंकुश का शव मिला जिसकी सूचना उसके परिजनों को दी गयी. अंकुश के हाथ रस्सी से बंधे होने के कारण परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और मामला दर्ज कराया है.
सदर कोतवाली के सर्कल ऑफिसर ब्रह्म सिंह ने बताया कि ऐसी आशंका है कि बच्चा धोखे से चैंबर में गिर गया होगा और बचने के प्रयास में चैंबर में पड़ी रस्सी उसके हाथों में उलझ गई होगी. लेकिन फिर भी मामले की गंभीरता से जांच होगी. बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं