एयर होस्टेस के पास से साढ़े तीन करोड़ रुपये की कीमत के डॉलर बरामद हुए हैं.
- सोमवार को फ़्लाइट से पकड़ी गई थी एयरहोस्टेस
- एयरहोस्टेस के पास से 3.5 करोड़ क़ीमत के डॉलर बरामद
- पटियाला हाउस कोर्ट ने दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
नई दिल्ली:
डीआरआई ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 25 साल की जेट एयरवेज की एयरहोस्टेस को गिरफ्तार किया है. वह हवाला की एक बड़ी रकम अपने साथ ले जा रही थी. उससे पूछताछ के बाद एक हवाला ऑपरेटर को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद डीआरआई ने दोनों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
यह भी पढ़ें : जेट एयरवेज की एयर होस्टेस के बाद हवाला ऑपरेटर अमित भी गिरफ्तार
ड्यूटी मजिस्ट्रेट ऋतु सिंह ने एयर होस्टेस के साथ एजेंट अमित मल्होत्रा को इस निर्देश के साथ जेल भेजा कि उन्हें 11 जनवरी को संबंधित मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाए. डीआरआई ने मल्होत्रा की पहचान कथित हवाला कारोबारी के तौर पर की है. डीआरआई ने सुनवाई के दौरान दोनों गिरफ्तार लोगों के लिए दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत की मांग की थी.
यह भी पढ़ें : हवा में उड़ान के दौरान ही आपस में लड़ने लगे पायलट कपल, जानिये फिर क्या हुआ
DRI द्वारा जारी बयान के अनुसार एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हवाला सिंडीकेट में शामिल एयर होस्टेस को डीआरआई अधिकारियों ने उस समय रोका जब वह हांगकांग की उड़ान पर थी. बयान में कहा गया, 'उसके चैक-इन में लाए गए सामान और हैंड बैगेज की जांच के दौरान एल्युमिनियम की फॉयल में लिपटे 4,80,200 डॉलर जब्त किए गए जिनका बाजार मूल्य 3.25 करोड़ रुपये है.'
VIDEO : हवाला रैकेट में शामिल जेट एयरवेज की एयरहोस्टेस गिरफ्तार
एजेंसी के मुताबिक एयर होस्टेस पहले भी कई बार दिल्ली के विवेक विहार निवासी हवाला कारोबारी मल्होत्रा के लिए विदेशी मुद्रा लाती ले जाती रही है. आरोप है कि मल्होत्रा विदेशी मुद्रा की तस्करी के लिए चालक दल के सदस्यों का इस्तेमाल करने के तरीके को अपना रहा था और उसने छह महीने पहले भारत की एक उड़ान के दौरान जेट एयरवेज की कर्मी से दोस्ती कर ली थी.
(इनपुट : एजेंसी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Jet Airways, Air Hostess Arrested