विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2017

हैदराबाद में पति के कथित उत्पीड़न की शिकार सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की खुदकुशी

हैदराबाद में पति के कथित उत्पीड़न की शिकार सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की खुदकुशी
प्रतीकात्मक चित्र
हैदराबाद: पति द्वारा दहेज की मांग को लेकर कथित तौर पर उत्पीड़न की शिकार 33-वर्षीय एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने हैदराबाद में अपने घर में खुदकुशी कर ली. चंदनगर थाना के इंस्पेक्टर एन. तिरुपति राव ने बताया कि एक आईटी कंपनी में काम कर रही विनीला शनिवार की रात चंदनगर स्थित अपने घर के कमरे में छत से लटकी हुई मिली. उसका पति विक्रम एक निजी कंपनी में कार्यरत है.

इंस्पेक्टर राव ने बताया कि पति ने पत्नी को घर में लटका हुआ देखा, जिसके बाद उसने एक वॉचमैन की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा जो भीतर से बंद था.

राव ने बताया, 'विनीला ने भीतर से कमरा बंद कर रखा था और छत से लगे पंखे से लटकी मिली. रात में करीब साढ़े नौ बजे जब उसने दरवाजा नहीं खोला तब उसके पति ने वॉचमैन की मदद से दरवाजा तोड़ा तो उसे पंखे से लटका पाया. उसे तत्काल एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.' विनीला की नवंबर 2010 में विक्रम से शादी हुई थी और उसके दो बच्चे हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com