विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2018

लड़की को शादी से इंकार करने पर गंवानी पड़ी जान, सहकर्मी ने चाकू से गोदकर मार डाला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनंत काफी अरसे से जानकी को परेशान कर रहा था और उस पर शादी करने के लिए दबाव डाल रहा था, लेकिन वह लगातार इंकार कर रही थी. जानकी ने इस बात की शिकायत अपने अन्य सहकर्मियों से भी की थी, जिन्होंने अनंत को समझाया भी था.

लड़की को शादी से इंकार करने पर गंवानी पड़ी जान, सहकर्मी ने चाकू से गोदकर मार डाला
लड़की को शादी से इंकार करने पर गंवानी पड़ी जान
  • 24-वर्षीय जानकी को उसके सहकर्मी अनंत ने मार डाला
  • अनंत ने शादी के लिए प्रपोज किया था
  • जानकी ने मना कर दिया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हैदराबाद: हैदराबाद में एक महीने से भी कम वक्त में एक और युवती स्टॉकर का शिकार हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक, 24-वर्षीय जानकी को उसके सहकर्मी अनंत ने कथित रूप से चाकू से गोदकर मारा डाला, जो पिछले छह महीने से उसे परेशान कर रहा था. कुटकपल्ली में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनंत काफी अरसे से जानकी को परेशान कर रहा था और उस पर शादी करने के लिए दबाव डाल रहा था, लेकिन वह लगातार इंकार कर रही थी. जानकी ने इस बात की शिकायत अपने अन्य सहकर्मियों से भी की थी, जिन्होंने अनंत को समझाया भी था.

अनंत और जानकी हैदराबाद की केपीएचबी कॉलोनी में बने एक सुपरमार्केट में काम करते थे. मंगलवार रात को अनंत कथित रूप से जानकी के मूसापेट स्थित घर पहुंचा और वहां दोनों के बीच बहस हो जाने के बाद अनंत ने कथित रूप से उस पर रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से तीन वार किए. पुलिस सूत्रों का कहना है कि अनंत ने जानकी का गला भी घोंटा. जब जानकी की रूममेट रूपा काम से घर लौटी, तो उसने जानकी को बेहोश पड़ा पाया, और वह उसे अस्पताल लेकर गई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. पुलिस अधिकारी भुजंग राव ने NDTV को बताया कि जानकी की मौत का कारण गला घोंटा जाना है, लेकिन पेट में चाकू से हुए घावों से काफी खून भी बह गया था.

पुलिस ने अनंत को गिरफ्तार कर लिया है, और उस पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. रूपा ने पुलिस को बताया कि जानकी मकर संक्रांति के त्योहार पर घर जाने वाली थी. वह श्रीकाकुलम जिले की रहने वाली है, और तीन साल पहले काम के सिलसिले में हैदराबाद आई थी. बताया गया है कि जानकी अपने परिवार की एकमात्र कमाऊ सदस्य थी.

इससे पहले, 22 दिसंबर को भी 24-वर्षीय संध्या रानिया को उसके पूर्व सहकर्मी ने जलाकर मार डाला था, जो उसे काफी अरसे से परेशान कर रहा था. संध्या रानिया सिकंदराबाद में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी, और 22 दिसंबर को जब वह काम से लौट रही थी, साई कार्तिक नामक उसके पूर्व सहकर्मी ने मोटरसाइकिल पर उसका पीछा कर बातचीत करने के लिए उसे रोका. जब साई कार्तिक ने संध्या ने शादी के बारे में सवाल किया, तो उसने इंकार कर दिया. बताया जाता है कि इसके बाद साई कार्तिक ने उससे शादी नहीं करने की वजह पूछी, और इसके बाद दोनों में बहस हो गई. पुलिस ने बताया कि इसी दौरान साई कार्तिक ने अचानक अपनी शर्ट में छिपी एक बोतल निकाली और संध्या पर मिट्टी का तेल (केरोसीन) छिड़क दिया. फिर उसने माचिस जलाई और इससे पहले कि राहगीर संध्या को बचाने के लिए कुछ कर पाते, उसने संध्या के शरीर में आग लगा दी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com