विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2017

हरियाणा : पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर पति की पीट-पीटकर हत्या की

पीड़ित को घर के खंभे से बांधकर पीटा गया. आरोपी भी इस झगड़े में घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हरियाणा : पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर पति की पीट-पीटकर हत्या की
प्रतीकात्मक फोटो.
  • हरियाणा के हिसार के अटेला खुर्द गांव का मामला
  • पीड़ित को खंभे से बांधकर पीटा गया
  • पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
भिवानी (हरियाणा): हरियाणा के भिवानी के अटेला खुर्द गांव में बुधवार को एक महिला ने अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ मिलकर कथित तौर पर अपने पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पीड़ित को घर के खंभे से बांधकर पीटा गया. आरोपी भी इस झगड़े में घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें : दिल्ली : हैवान पति ने 30 बार चाकू घोंपकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

VIDEO: पति ने पत्नी और खुद को मारी गोली​



मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि इस मामले में मृत व्यक्ति के भाई की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि पीड़ित शराबी था और अपनी पत्नी को पीटा करता था. उसने मंगलवार रात को भी ऐसा ही किया. इसके बाद झगड़ा शुरू हो गया था. पीड़ित को एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे वहां मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com