विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2022

गुरुग्राम: मंदिर के 90 साल के पुजारी की बेरहमी से गर्दन काटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक दर्दनाक वारदात हुई है. एक मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या की गई है. बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावर ने पुजारी की गर्दन काटकर अलग कर दी.

गुरुग्राम: मंदिर के 90 साल के पुजारी की बेरहमी से गर्दन काटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. (File Photo )
गुरुग्राम:

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक दर्दनाक वारदात हुई है. एक मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या की गई है. बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावर ने पुजारी की गर्दन काटकर अलग कर दी. जिस पुजारी की हत्या की गई है, वो कादरपुर गांव के मोहनराम मंदिर में रहते थे. पुजारी का नाम गोविंददास था और इनकी आयु 90 साल की थी. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावर ने देर रात इस वारदात को अंजाम दिया है. जब सुबह गांव के लोग मंदिर पूजा के लिए आए तो उन्हें मंदिर में पुजारी का शव मिला. जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. 

ये भी पढ़ें- इंसानियत शर्मसार... नहीं मिली एम्बुलेंस, महिलाओं ने कंधों पर चारपाई उठाकर घर पहुंचाया शव

गोविंददास लगभग 35 सालों से इसी मंदिर में रह रहे थे और यहां पर पूजा करते थे. वहीं पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. मौके पर फोरेंसिक, डॉग स्क्वाड और पुलिस मौजूद है. जो कि मामले की छानबीन में लग गए हैं.

Video: दिल्ली : सीवर में काम करने उतरे एमटीएनएल के तीन कर्मियों समेत चार की दर्दनाक मौत


पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram Priest, Brutally, Beheaded, Kadarpur Village
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com