गुरुग्राम के नामी निजी स्कूल में 3 साल की मासूम के साथ अश्लील छेड़छाड़ की वारदात हुई. स्कूल के स्वीपर ने स्कूल के टॉयलेट में अश्लील छेड़छाड़ की. 35 वर्षीय कोमल नाम के शक्स ने यह वारदात की. बच्ची द्वारा मां को दर्द की शिकायत पर मामले का खुलासा हुआ.
सेक्टर 70 में स्थित एक निजी स्कूल में वारदात हुई. गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी काफी समय से इसी निजी स्कूल में स्वीपर था. स्कूल ने सिर्फ सफाई कर्मचारी को निकालने का आश्वासन दिया है.
स्कूल ने एफएआईआर दर्ज करवाने की पहल नहीं की. दरअसल 3 साल की मासूम कल जैसे ही टॉयलेट में गई तो वहां उसके साथ स्कूल में काम करने वाले स्वीपर ने ही रेप की कोशिश को अंजाम दे डाला. मामले का खुलासा तब हुआ जब बच्ची घर पहुंची और प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत अपने परिजनों से की.
मामले की शिकायत बादशाहपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई गई है. पुलिस ने आरोपी स्वीपर कोमल को स्कूल परिसर से ही गिरफ्तार कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं