प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:
भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (आईईएस) के 26-वर्षीय एक अधिकारी को जेएनयू की एक छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने, उसका पीछा करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी राकेश मीणा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में सहायक कार्यकारी अभियंता के रूप में कार्यरत है.
पीड़िता ने वसंत कुंज (उत्तर) पुलिस थाने में सोमवार को शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि अधिकारी वर्ष 2012 से उसे परेशान कर रहा था और उस समय वह नाबालिग थी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह पिछले पांच साल से यौन उत्पीड़न का शिकार हो रही थी, लेकिन पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सकी.
बाद में जब आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी तो उसने पुलिस के पास जाने का फैसला किया. आरोपी ने कथित तौर पर लड़की का उत्पीड़न तब शुरू किया था, जब वह नाबालिग थी इसलिए उस पर पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है. शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
आरोपी और पीड़ित राजस्थान के अलवर में एक ही इलाके में रहते थे. दोनों की दोस्ती हो गई, लेकिन बाद में आरोपी ने लड़की को परेशान करना शुरू कर दिया और लड़की उससे कन्नी काटने लगी.
(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sexual Assault, Sexual Harrasment, JNU Student, IES Officer Arrested