- रंगदारी मांगने आए बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हुई.
- रंगदारी न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देते थे बदमाश.
- पुलिस फायरिंग में आज़ाद और विकास नाम के 2 बदमाशों को गोली लगी है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
नोएडा के सेक्टर 80 इलाके में कारोबारी से रंगदारी मांगने आए 2 बदमाशों को रंगदारी मांगना महंगा पड़ा गया. रंगदारी मांगने आए बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई जिसमें 2 बदमाश घायल हो गए तो वहीं तीसरे को पकड़ लिया गया और चौथा भाग निकला. पुलिस के मुताबिक दिल्ली के रहने वाले कारोबारी उमेश विज़ की नोएडा फेज 2 में फैक्ट्री है, 8 जनवरी को कुछ लोगों ने उनकी बीएमडब्लू कार में फायरिंग की और फिर 2 करोड़ रुपए की रंगदारी देने कहा, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दे गए. कारोबारी ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस में की, पुलिस ने मामला दर्ज कर उमेश को सुरक्षा भी मुहैया करा दी और उसकी फैक्टरी के बाहर एक पीसीआर भी खड़ी कर दी.
पुलिस के मुताबिक इस बीच बदमाश अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कारोबारी को फ़ोन करते रहे और रंगदारी न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देते रहे. पुलिस ने इन सभी मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया हुआ था. पुलिस को शनिवार रात करीब 8 बजे जानकारी मिली की रंगदारी मांगने वाले नोएडा के सेक्टर 80 के इलाके में है. पुलिस का दावा है कि जब बदमाशों की घेराबंदी की गई तो उन्होंने फायरिंग कर दी और फिर पुलिस ने भी जबाबी फायरिंग की.
यह भी पढ़ें : हार के मंत्री से अपराधियों ने मोबाइल पर मैसेज भेजकर मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी
फायरिंग में आज़ाद और विकास नाम के 2 बदमाशों को गोली लगी जबकि संजू नाम का शख्स पकड़ा गया, तीनो ही बदमाश मूल रूप से बागपत के रहने वाले है. संजू, विकास का बहनोई है और नोएडा में गढ़ी चौखंडी में किराए पर रहता है. सभी बदमाश उसी के पास आकर रुकते थे. इस घटना का मास्टर माइंड अरविंद ड्राइवर है जो कभी कारोबारी उमेश की गाड़ी चलाया करता था, उसे 2 साल पहले नौकरी से निकाल दिया गया था.
VIDEO : दिल्ली में रंगदारी की वारदात कैमरे में हुई कैद
>
अरविंद ने ही बदमाशों को बताया था कि उमेश विज़ बहुत ही डरपोक है अगर तुम लोग उसकी गाड़ी पर फायर कर दोगे तो बह डर के मारे जो तुम मांगोगे दे देगा. इसलिए 8-9 जनवरी की रात्रि में बदमाशों ने उमेश की गाड़ी पर फायर किया था और उसके बाद रंगदारी मांगी थी. घायल बदमाशों को इलाज हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है. पकड़े गए बदमाश से पूछताछ जारी है. वही पुलिस घटना के मास्टमाइंड अरविंद की तलाश कर रही है.