विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2018

कोलकाता हवाई अड्डे पर नाइजीरियाई कोकीन के साथ गिरफ्तार, कीमत 1 करोड़ रुपया

मादक पदार्थ ब्यूरो के कोलकाता संभाग के निदेशक दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने आज बताया कि केविन एडवर्ड जेम्स मुंबई से कल दोपहर नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचा था.

कोलकाता हवाई अड्डे पर नाइजीरियाई कोकीन के साथ गिरफ्तार, कीमत 1 करोड़ रुपया
प्रतीकात्मक फोटो
कोलकाता: मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने  कोलकाता  हवाईअड्डे से एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से एक करोड़ रूपये मूल्य की कोकीन बरामद की गई है. मादक पदार्थ ब्यूरो के कोलकाता संभाग के निदेशक दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने आज बताया कि केविन एडवर्ड जेम्स मुंबई से कल दोपहर नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचा था.  उसके पास से 170 ग्राम कोकीन बरामद की गई जिसका बाजार मूल्य एक करोड़ रुपये है.

NCB ने केरल में 25 करोड़ रुपये की कोकीन पकड़ी

श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘ आरोपी ने सितंबर माह में दिल्ली के आईजीआई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से भारत में प्रवेश किया, तब से वह यहां है. शुरुआती पूछताछ में पता चला कि यह काम उसे मुंबई में जॉन उर्फ टोनी नाम के एक अन्य नाइजीरियाई व्यक्ति ने सौंपा था. वह कोलकाता में कोकीन की खेप सौंपने आया था.

वीडियो :  नवंबर में ही अमेरिकी महिला को किया गया था गिरफ्तार
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com