विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2020

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में रेस्टोरेंट के बाहर फायरिंग

पुलिस के मुताबिक बदमाशों का गैंग एक्सटॉर्शन के लिए रेस्टोरेंट के मालिक को धमका रहा था, फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में रेस्टोरेंट के बाहर फायरिंग
दिल्ली के शालीमार बाग में एक रेस्टोरेंट पर फायरिंग करते हुए बदमाश.
नई दिल्ली:

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में चावला चिकन कार्नर के बाहर 23 अगस्त को बदमाशों ने सरेआम फायरिंग की. सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दिख रहा है कि कैसे दो बदमाश दुकान के बाहर हवाई फायरिंग कर रहे हैं. इसी दौरान वहां हड़कंप मच जाता है.

पुलिस के मुताबिक यह गैंग एक्सटॉर्शन के लिए रेस्टोरेंट के मालिक को धमका रहा था. डराने के मकसद से ही उस दिन फ़ायरिंग की गई थी. पुलिस अब उस गैंग की तलाश कर रही है. फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ है.

उधर, दिल्ली के तिगड़ी इलाके में डीडीए फ्लैट में 40 साल के अजीत सिंह ने पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया. अजीत सिंह पेशे से ड्राइवर था और जल बोर्ड के टैंकर चलाता था. उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है कि कुछ लोगों के कारण उसकी नौकरी चली गई इसलिए वो सुसाइड कर रहा है.

अजित सिंह पिछले 3 महीने से बेरोजगार था. अजीत की पत्नी की दो साल पहले टीबी बीमारी के चलते मौत हो गई थी. 
अजीत के 4 बच्चे हैं. अजीत के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com