विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2022

जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन से जुड़े 10 ठिकानों पर ED की रेड, दो हफ्ते में दूसरा छापा

दो हफ्तों में जैन के ठिकानों पर ईडी की यह दूसरी रेड है. इससे पहले 6 जून को भी ईडी के अधिकारियों ने जैन से जुड़े सात ठिकानों पर छापेमारी की थी. सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग केस में फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं.

जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन से जुड़े 10 ठिकानों पर ED की रेड, दो हफ्ते में दूसरा छापा
सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग केस में फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज (शुक्रवार, 17 जून) सुबह जेल में बंद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Delhi Health Minister Satyendra Jain) और उनके सहयोगियों से जुड़े कुल दस ठिकानों पर छापेमारी की है. ये सभी ठिकाने दिल्ली-NCR में हैं. लाला जीवन विज्ञान ट्रस्ट और करोल बाग मसाले (KBM) के मालिक के ठिकानों पर भी ईडी अफसरों ने छापेमारी की है. 

दो हफ्तों के अंदर जैन के ठिकानों पर ईडी की यह दूसरी रेड है. इससे पहले 6 जून को भी ईडी के अधिकारियों ने जैन से जुड़े सात ठिकानों पर छापेमारी की थी. सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग केस में फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं.

पिछली छापेमारी में ईडी द्वारा कथित तौर पर दावा किया गया था कि दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन और उनके सहयोगियों के यहां छापेमारी में करोड़ों रुपये कैश और आभूषण बरामद किया गया था. प्रवर्तन दावा किया गया था कि तब छापेमारी में प्रकाश ज्वैलर के यहां 2.23 करोड़ कैश मिला था जबकि एक अन्य सहयोगी वैभव जैन के यहां  41.5 लाख कैश और 133 सोने के सिक्के मिले. जबकि जीएस मथारू के यहां 20 लाख रुपये कैश मिला है. 

"कुछ याद नहीं पर मंत्री बने हुए हैं", सत्येंद्र जैन के याददाश्त चले जाने के बयान पर बीजेपी नेताओं ने साधा निशाना

ईडी के मुताबिक, छापेमारी में कई अहम दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए गए थे. साथ ही कुल 2.85 करोड़ रुपये नकद और 133 सोने के सिक्के मिले हैं, जिनका वजन 1.80 किलो के करीब है, जिनके स्रोत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी. 

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

बता दें कि दिल्ली की एक अदालत ने सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर अपना आदेश मंगलवार को सुरक्षित रख लिया था. जैन को धन शोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया है. विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने ईडी के साथ ही जैन की दलीलों को सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया. एजेंसी ने धन शोधन रोकथाम कानून की आपराधिक धाराओं के तहत जैन को हिरासत में लिया था. वह अभी न्यायिक हिरासत में हैं.

वीडियो : सत्येंद्र जैन के सहयोगियों के ठिकानों पर ED की छापेमारी, AAP ने उठाए सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ED Raids, ED Raids In Delhi-NCR, Satyendra Jain, ED Raids Satyendra Jain Premises, Satyendra Jain Money Laundering Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com