दिल्ली पुलिस ने नए साल से पहले रेव पार्टी में इस्तेमाल होने वाली ड्रग्स बरामद की है. पुलिस ने 'मलाना क्रीम' कही जाने वाली पार्टी ड्रग्स बरामद की है. इसकी दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा में खपत होनी थी. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से लाई जा रही 28 करोड़ की कीमत वाली 30 किलो ए ग्रेड की हशीश नाम की ड्रग्स बरामद की है. पंजाब के रहने वाले राजेश नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस को पूछताछ में राजेश ने बताया कि वह इससे पहले भी 45 किलो मलाना क्रीम नाम से मशहूर इस पार्टी ड्रग्स को दिल्ली एनसीआर और यूपी में सप्लाई कर चुका है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एनडीआर टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि हिमाचल के कुल्लू से ड्रग्स की एक बड़ी खेप को दिल्ली लाया जा रहा है. इसके बाद डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने एसीपी ललित मोहन नेगी के नेतृत्व में एक टीम बनाई और उसको ड्रग्स कार्टेल का भंडाफोड़ करने का जिम्मा सौंपा. पुलिस ने पंजाब नंबर के एक पिकअप को रोका और उसकी तलाशी ली गई तो उसमें एक बैग में रखी 10 किलो ए ग्रेड की हशीश मिली.
इस हशीश को नशे की दुनिया में मलाना क्रीम भी कहा जाता है. इसके अलावा 20 किलो मलाना क्रीम स्टेपनी में बनाई गई एक ख़ास जगह पर छुपाई गई थी. पुलिस ने ड्रग्स लाने वाले आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में राजेश ने बताया कि वह अभी तक 45 किलो पार्टी ड्रग्स दिल्ली और एनसीआर में सप्लाई कर चुका है.
उसने पुलिस को बताया कि नए साल की पार्टी की वजह से उसके पास ड्रग्स की डिमांड काफी ज्यादा थी क्योंकि दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और यूपी में इस दौरान काफी रेव पार्टी होती हैं. इसकी वजह से वह ज्यादा मुनाफे के चक्कर में इस बार 28 करोड़ की ड्रग्स कुल्लू से लेकर आ रहा था. वह जिस मलाना क्रीम नाम की उम्दा किस्म की हशीश की सप्लाई कर रहा था उसकी डिमांड पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा होती है.
पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि मलाना क्रीम नाम की ड्रग्स को कुल्लू के सप्लायर यूपी और हरियाणा के ड्रैग रिसीवर तक किसी ना किसी तरह से पहुंचाते हैं. स्पेशल सेल अब उन लोगों की पहचान करने में जुटी है जो इससे दिल्ली और यूपी में ड्रग्स की इस खेप को खरीदना चाहते थे. पुलिस ने राजेश के पास से 30 किलो पार्टी ड्रग्स के साथ पंजाब रजिस्ट्रेशन की पिकअप गाड़ी भी जब्त कर ली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं