प्रतीकात्मक चित्र
- अदालत में पीड़ित महिलाओं ने दी गवाही
- शिकायत के बाद पुलिस ने किया था गिरफ्तार
- डॉक्टर ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
इलाज के नाम पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक घटना को डॉक्टर खुद अंजाम देता था. पुलिस के अनुसार आरोपी डॉक्टर ने इस बहाने से अभी 150 से ज्यादा महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व उनका उत्पीड़न किया है. मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा मामला अमेरिका का है.
यह भी पढ़ें: होटल में रुकी महिला अधिकारी से छेड़छाड़, वेटर गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी डॉक्टर की पहचान लैरी नासर के रूप में की है. पुलिस ने बाद आरोपी डॉक्टर को मिशिगन के एक अदालत में पेश किया. जहां पीड़ित महिलाओं की गवाई के आधार पर अदालत ने आरोपी को 175 साल की सजा सुनाई. अदालत में पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया कि डॉक्टर इलाज के दौरान उनके साथ गंदी हरकत करता था और मना करने पर वह उसे इलाज का तरीका बताकर चुप रहने कहता था. महिलाओं ने बाद में इस मामले की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद ही आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया.
यह भी पढ़ें: फेसबुक पर दोस्ती कर विदेशी महिला ने युवक से ठगे 40 लाख रुपये, गिरोह गिरफ्तार
वहीं इस मामले में आरोपी डॉक्टर ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया. डॉक्टर लैरी नासर ने कहा कि उनके खिलाफ जितनी भी महिलाएं इलाज के लिए आती थी वह उनका हमेशा केयर के साथ इलाज करते थे. इस तरह के आरोप से मैं पूरी तरह से टूट गया हूं.
VIDEO: रोहतक गैंगरेप के आरोपी का शव मिला
यह बिल्कुल भी सही नहीं है. अगर ऐसा होता तो वह सभी महिलाएं मेरे पास दोबारा इलाज के लिए क्यों आती.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं